4 दिन पहले पत्नी हुई लापता,पति ट्रेन से कटा-मौत

ढोढर: बरखेड़ी पुलिया से आगे रेलवे ट्रैक पर नागोर जिले के एक युवक की ट्रेन से कटने पर मोत हो गई। एक दिन पूर्व ही उसके ससुर ने चौकी पर मृतक की पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। चौकी पर पदस्थ सऊनि गजेन्द्रसिंह शक्तावत ने बताया कि गुरुवार लगभग सुबह 9 बजे उन्हें सूचना मिली कि बरखेड़ी रेलवे पुल से आगे ट्रैक पर एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है। सूचना मिलने पर वह तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर छानबीन की, कुछ दूरी पर ही मृतक की मोटरसाइकल खड़ी पाई गई। जिससे उसकी पहचान भन्ना राम पिता भागूराम गुर्जर 29 वर्ष निवासी रिया श्याम द्वार जिला नागोर के रूप मे हुर्ई।

पूछताछ करने पर पता चला कि युवक मकान में टाइल्स लगाने का काम करता था और 6 माह से ढोढर में किराए का मकान लेकर रह रहा था। एक माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी और वह पत्नी के साथ रह रहा था। 4 दिन पहले ही उसकी पत्नी बिना बताए घर से कही चली गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

इधर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को सियाराम गुर्जर निवासी देवनारायण पुर हाल मुकाम ढोढर ने चौकी पर आकर बताया कि वह फोरलेन पर 4 साल से मार्बल कटिंग की दुकान पर कार्य करता है। उसकी लडक़ी सोनी देवी जिसकी शादी एक माह पूर्व नागोर जिला निवासी भन्ना राम जो मिस्त्री का काम करता है उसके साथ की थी। उसका जमाई और लडक़ी भी ढोढर में ही किराए का मकान लेकर रह रहे थे। 4 दिन पूर्व उसकी लडक़ी बिना बताए घर से चली गई । उनके द्वारा सब दूर ढूंढा लेकिन नही मिलने पर चौकी पर पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

6 माह से रह रहे: पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने पर पता चला कि युवक मकान में टाइल्स लगाने का काम करता था और 6 माह से ढोढर में किराए का मकान लेकर रह रहा था। एक माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी और वह पत्नी के साथ रह रहा था। 4 दिन पहले ही उसकी पत्नी बिना बताए घर से कही चली गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Next Post

180 किलोमीटर की कठिन राफ्टिंग यात्रा पूरी करने के बाद रोमांचित महसूस कर रही हैं कुब्रा सैत

Fri Dec 19 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री कुब्रा सैत ,180 किलोमीटर की कठिन राफ्टिंग यात्रा पूरी करने के बाद काफी रोमांचित महसूस कर रही हैं। अपने दस दिनों के ब्रह्मपुत्र राफ्टिंग के साहसिक अनुभवों से गुज़रकर कुब्रा सैत लौट चुकी हैं, लेकिन इस बार वे पूरी तरह एक नए दृष्टिकोण के साथ लौटी […]

You May Like