रुपए से भरा बैग चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

सीहोर. कोतवाली पुलिस द्वारा रुपयों से भरे बैग की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर 15 हजार रुपए नगद एवं घटना में प्रयुक्त बाइक जप्त की गई. जबकि एक आरोपी फरार बताया जाता है. गत 27 जनवरी को फरियादी शाविर अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह भुगतान प्राप्त करने के लिए नमक चौराहा स्थित शैलेन्द्र अग्रवाल की दुकान पर आया था. फरियादी द्वारा 1 लाख रुपए नगद प्राप्त कर उसे एक झोले में रख गया था. कुछ समय पश्चात उक्त झोला वहां नहीं मिला, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी. सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तेरू पिता भंवरजी पारदी निवासी ढाबला माता थाना इछावर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई. आरोपी ने अपने साथी लक्की पारदी के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किया तथा चोरी की गई 1 लाख रुपए को आपस में बांटना बताया. आरोपी से 15 हजार रुपए जब्त किए गए हैं.

Next Post

मेडिकल में मिला मृत नवजात शिशु

Tue Feb 3 , 2026
जबलपुर: मेडिकल कॉलेज परिसर में लेबर रुम एवं जीआईसीयू के कारीडोर में कपडे में लिपटा 1.6 किग्रा वजन का एक मृत नवजात शिशु के मिलने से हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में मेडिकल प्रशासन ने शिशु के लिए स्त्री एवं प्रसुती विभाग के सभी रजिस्टरों मे जांच की गई है लेकिन […]

You May Like