मेडिकल में मिला मृत नवजात शिशु

जबलपुर: मेडिकल कॉलेज परिसर में लेबर रुम एवं जीआईसीयू के कारीडोर में कपडे में लिपटा 1.6 किग्रा वजन का एक मृत नवजात शिशु के मिलने से हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में मेडिकल प्रशासन ने शिशु के लिए स्त्री एवं प्रसुती विभाग के सभी रजिस्टरों मे जांच की गई है लेकिन मेडिकल के अभिलेखों में इस वजन का कोई भी शिशु दर्ज नहीं था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मर्ग कायम कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मेडिकल वार्डब्वाय कृष्ष्णकुमार बैगा पिता कुस्सू बैगा 38 वर्ष ने सूचना दी कि मेडिकल कॉलेज परिसर में लेबर रुम एवं जीआईसीयू के कारीडोर में कपडे में लिपटा हुआ 1.6 किग्रा बजन का अज्ञात मृत शिशु लडक़ा पाया गया है। शिशु की जानकारी जुटाने के लिए स्त्री एवं प्रसुती विभाग के सभी रजिस्टरों में जांच की गई है लेकिन मेडिकल के अभिलेखों में इस बजन का कोई भी ऐसा शिशु दर्ज नही होना पाया गया। टीआई प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है। बच्चा यहां कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा इसे किसने यहां लाकर फेंका है समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच चल रही है जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

बीड़ी कॉलोनी में लाठी-डंडों से हमला; पिता-पुत्र घायल

Tue Feb 3 , 2026
छतरपुर। शहर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बीड़ी कॉलोनी में गुरुवार शाम पुरानी रंजिश के चलते हुई हिंसक मारपीट में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा […]

You May Like