बीड़ी कॉलोनी में लाठी-डंडों से हमला; पिता-पुत्र घायल

छतरपुर। शहर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बीड़ी कॉलोनी में गुरुवार शाम पुरानी रंजिश के चलते हुई हिंसक मारपीट में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।

पीड़ित लम्पु अनुरागी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बीड़ी कॉलोनी निवासी राज अनुरागी, शिवम अनुरागी, हेमंत अनुरागी और कंचन अनुरागी से लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते गुरुवार शाम आरोपियों ने उन्हें और उनके बेटे सचिन को रास्ते में घेर लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद घायल पिता-पुत्र सीधे सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों का मेडिकल परीक्षण छतरपुर जिला अस्पताल में कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार, मारपीट से जुड़े वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट, वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद बीड़ी कॉलोनी क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

 

 

Next Post

गांव तक वर्धा बांध की नहर बनाकर पानी देने किसानो ने सौपा ज्ञापन

Tue Feb 3 , 2026
मुलताई। क्षेत्र में स्थित वर्धा बांध की नहर गांव तक बनाकर सिचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सोमवार को ग्राम चौथिया,गोपालतलाई,जामगांव, सोनोली के किसानो ने एसडीएम को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार डॉ संजय बरैया को सौपा है।जनपद सदस्य अजय बारसकर के साथ नवनीत चंदेल सैकड़ो किसानो द्वारा […]

You May Like