मोहन सरकार के दो वर्ष पूर्ण: सीएम डॉ यादव का पार्टी कार्यालय में सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें शॉल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदित किया गया तथा मुंह मीठा कराकर दो वर्ष की उपलब्धियों की शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती अलका गुर्जर, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र शुक्ल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा उपस्थित रहे।

नेताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के विकास, सुशासन और जनसेवा के लिए किए गए कार्यों की सराहना की और आगामी समय में और अधिक प्रगति की उम्मीद जताई।

Next Post

युवा कांग्रेस ने राज्य मंत्री बागरी के विरुद्ध प्रदर्शन कर किया पुतला दहन

Fri Dec 12 , 2025
सिंगरौली। राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के विरोध में आज युवा कांग्रेस सिंगरौली ने जोरदार प्रदर्शन किया। वैढ़न ब्लॉक युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मंत्री प्रतिमा बागरी की नीतियों और […]

You May Like

मनोरंजन