युवा कांग्रेस ने राज्य मंत्री बागरी के विरुद्ध प्रदर्शन कर किया पुतला दहन

सिंगरौली। राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के विरोध में आज युवा कांग्रेस सिंगरौली ने जोरदार प्रदर्शन किया। वैढ़न ब्लॉक युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मंत्री प्रतिमा बागरी की नीतियों और कथित जनविरोधी फैसलों के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए पुतला दहन किया गया। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार युवाओं, आदिवासियों और आम जनता के मुद्दों को अनदेखा कर रही है, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

Next Post

मऊगंज में होटल और डेयरी से लिए गए मिठाई और पनीर के नमूने

Fri Dec 12 , 2025
रीवा। मिलावट के विरूद्ध अभियान के तहत राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मऊगंज में कार्यवाही की. इस संबंध में कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने बताया कि मऊगंज में होटल और डेयरियों पर छापामार कार्यवाही करते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए. […]

You May Like