भिंड में पुलिस अधीक्षक ने 21 लोगों पर 79 हजार का इनाम किया घोषित

भिंड: पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने जिले में अपराधियों को नियन्त्रित करने और अपराधों को रोकने के लिए 21 अपराधियों को पकड़ने पर 79 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।पुलिस अधीक्षक ने घोषणा कर बताया कि कोई व्यक्ति इन अपराधियों को बंदी बनाने या बंदी करवाने या बंदीकरण का विरोध किये जाने पर विधि संगत आवश्यक शक्तियों का प्रयोग कर जो उन्हें बंदी करवायेगा या बंदी करवाने के लिए सही सूचना देगा, उसे अपराधी के नाम के सामने अंकित पुरूष्कार से पुरूष्कृत किया जावेगा। पुरुष्कार वितरण के संबध में पुलिस अधीक्षक भिण्ड का निर्णय अंतिम होगा।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अभिषेक बाथम पुत्र गुड्डू उर्फ कमल बाथम निवासी वार्ड क्र.2 गोहद, अज्जू उर्फ अजय पुत्र गुड्डू उर्फ कमल बाथम निवासी वार्ड क्र.2 गोहद, अशोक पुत्र नारायण बाथम निवासी बार्ड क्र.2 गोहद, सूरज पुत्र हेतराम बाथम निवासी वार्ड क्र.2 गोहद, शिवम पुत्र अशोक शर्मा निवासी वार्ड क्र.2 गोहद, विजय बाथम पुत्र नीलू बाथम निवासी वार्ड क्र.2 गोहद, बल्लू बाथम पुत्र मुन्नालाल बाथम निवासी वार्ड क्र.2 गोहद, गोलू यादव पुत्र भूरा यादव निवासी बाबा कपूर की गली गोहद, हनुमंत शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासी कचनाव खुर्द थाना गोरमी, अभिषेक उर्फ बिट्टू पुत्र गिरजाशंकर दुबे निवासी बरहद थाना मेहगांव, शैलेन्द्र सिंह पुत्र बीरेन्द्र सिंह निवासी बगियापुरा कोषड थाना सुरपुरा, पुष्पादेवी पत्नी वीरेन्द्र निवासी बगियापुरा कोषड थाना सुरपुरा, रूबी भदौरिया पत्नी दीपेन्द्र सिंह भदौरिया निवासी बगियापुरा कोषड थाना सुरपुरा पर तीन-तीन हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया है।
इसी प्रकार अनिल तोमर पुत्र महेश उर्फ पप्पू तोमर निवासी ग्राम छीमका गोहद चौराहा, सोनू सिकरवार पुत्र धर्मसिंह सिकरवार निवासी ग्राम छीमका गोहद चौराहा, राजू भदौरिया पुत्र गोवर्धन सिंह भदौरिया निवासी बार्ड क्र.18 स्टेशन रोड गोहद चौराहा, रिमसा पत्नी आरिफ खांन निवासी डिराउटी थाना कोंच जिला जालौन पर पांच-पांच हजार रूपये, कुल 21 आरोपियों पर 79 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया है

Next Post

जमीनी विवाद को लेकर निगम कर्मी ने खुद को गोली से उड़ाया

Sat May 30 , 2026
ग्वालियर: पड़ाव थाना क्षेत्र के डफरन सराय में रहने वाले निगमकर्मी गौरव भदोरिया ने आधी रात बाद खुद को गोली से उड़ा दिया। उसने अपने भाई को वीडियो कॉल किया और कमरे में रखी लाइसेंसी बंदूक से अपने आप में गोली मार ली। मृतक के मोबाइल से 19 लाइन का […]

You May Like