लाड़ली बहनों को मिली 38वीं किश्त की सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लहार के मंच से किया राशि अन्तरण

भिंड। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रविवार की शाम जिला भिंड के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” के तहत प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार से अधिक बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से 1835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सीधा अंतरण किया। मध्यप्रदेश सरकार की इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को योजना की शुरुआत से अब तक की 38वीं नियमित मासिक किश्त का भुगतान किया गया।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा माह नवंबर 2025 से इस मासिक आर्थिक सहायता राशि में 250 रुपये की बढ़ोतरी किए जाने के बाद से सभी पात्र हितग्राही महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये की निरंतर वित्तीय सहायता मिल रही है। योजना की शुरुआत यानी जून 2023 से लेकर जून 2026 तक सरकार द्वारा कुल 37 किश्तों का नियमित अंतरण सफलता पूर्वक किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में 238.96 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके 40 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही, क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए 83.33 करोड़ की लागत वाली 16 नई लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का भूमि-पूजन और शिलान्यास भी किया गया।

Next Post

प्रशासन ने संतों को सीएम से मिलने से रोका, हाईवे की मांग कर रहे थे

Sun Jul 12 , 2026
ग्वालियर। नेशनल हाईवे -719 की मांग लेकर पहुंचे संत समाज की मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी। सीएम के दौरे के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-719 के चौड़ीकरण का मुद्दा जोरशोर से उठा। संत समाज मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर भिंड-इटावा मार्ग का चौड़ीकरण कराने और निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग […]

You May Like