
सीधी।कलेक्टर विकास मिश्रा ने भ्रमण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुचवाही का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण, आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति का अवलोकन करते हुए अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सहज एवं सुलभ रूप से उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित रूप से उपस्थित रहकर आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक कुमार खरे उपस्थित रहे।
