सीधी:शहर में अखबार वितरण करने वाले हॉकर्स को आल इंडिया लीनेस क्लब कामाख्या द्वारा रैनकोट वितरण किया गया। रेनकोट पाने के बाद अखबार बांटने वाले गदगद रहे। जिनका कहना था कि बरसात के कारण हम लोगों को परेशानी होती थी लेकिन क्लब के माध्यम से हमें बारिश कु छाया जो मिली है उससे हम इस संस्थान के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। आल इंडिया लिनेस क्लब कामाख्या सीधी द्वारा मंगलवार सुबह 5 बजे पुराने बस स्टैंड में न्यूज वितरकों हॉकर्स को रैनकोट वितरित किए गए। वर्षा ऋतु की कठिनाइयों में समाचार वितरकों की सेवा भावना को सम्मान देने हेतु यह पहल की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बीना मिश्रा अध्यक्ष, संचालन डॉ. सुनीता तिवारी सचिव तथा सहयोग शर्मिला सिंह कोषाध्यक्ष ने किया। इस अवसर पर इन्द्रवती नाट्य समिति के सचिव नीरज कुन्देर भी उपस्थित रहे। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष डॉ. बीना मिश्रा ने कहा कि मेरी मंशा थी कि जो हर घरों में सुबह अखबार देते हैं वह भीगते हुए न आएं। जिस वजह से मैने सभी अखबार बांटने वालों को रैनकोट वितरण किए हैं। जो मेरी मदद करते हैं, जो जनता के लिए सुबह से शाम तक काम करते हैं उनकी भी मदद करना मेरा फर्ज है।
