राज्यपाल की मौजूदगी में मनेगा कृषि विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह

ग्वालियर: राजमाता विजयाराजे कृषि विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह 15 अक्टूबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल एवं कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मंगुभाई पटेल करेंगे। राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर कुलपति डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में कुलपति ने कहा कि राज्यपाल के आगमन के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में हाई सिक्योरिटी जोन रहेगा। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। आयोजन के दौरान आवश्यक सामग्री एवं सुविधाओं की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।

आयोजन स्थल पर विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई जाएगी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न केंद्रों पर तैयार किए जाने वाले कृषि एवं अन्य उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कुलपति ने प्रदर्शनी के लिए स्थान का पूर्व निर्धारण करने तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में तैयारियां तेज हो गई हैं।

Next Post

कमिश्नर के निर्देश पेंशन प्रकरण भिजवाने में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed Oct 7 , 2026
रीवा :पेंशन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों अधिकारियों के खिलाफ कमिश्नर ने कठोर कदम उठाए हैं।गुढ़ प्राचार्य सहित महिला बाल विकास विभाग के डीपीओ,जेडी आयुष विभाग के वेतन आहरण पर रोक लगाने के आदेश दे दिए हैं। इसी तरह मेडिकल कॉलेज के एकाउंटेंट का एक इंक्रीमेंट भी […]

You May Like