होर्मुज़ जलडमरूमध्य में ईरानी गनबोट्स की फायरिंग, भारतीय ध्वज वाले टैंकर समेत दो जहाज लौटे

तेहरान, 18 अप्रैल (वार्ता) होर्मुज़ जलडमरूमध्य में शनिवार को ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नौसेना की गनबोट्स से कथित गोलीबारी के बाद भारतीय ध्वज वाले एक सुपरटैंकर सहित दो जहाजों को वापस लौटना पड़ा। यह जानकारी शिपिंग मॉनिटर टैंकरट्रैकर्स ने दी।

ब्रिटेन मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए केएमटीओ चेतावनी 038-26 जारी की। एक कंटेनर जहाज गोलीबारी से प्रभावित हुआ, जिससे कुछ कंटेनरों को नुकसान पहुंचा, हालांकि आग लगने या पर्यावरणीय खतरे की कोई सूचना नहीं है। मामले की जांच जारी है।

रिपोर्टों के अनुसार, ऑडियो रिकॉर्डिंग से संकेत मिलता है कि आईआरजीसी की गनबोट्स ने जहाजों पर गोलीबारी की और उन्हें पश्चिम दिशा की ओर मोड़ दिया।

घटना में शामिल जहाजों में एक बहुत बड़ा क्रूड कैरियर भी था, जिसमें लगभग 20 लाख बैरल इराकी तेल लदा हुआ था। कुछ वाणिज्यिक जहाजों को रेडियो संदेश भी प्राप्त हुए, जिनमें कहा गया कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य को अस्थायी रूप से शिपिंग के लिए बंद कर दिया गया है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब इजरायली डिफेंस फोर्सेस ने कथित युद्धविराम उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ठिकानों पर “सटीक हमले” किए हैं।

यह घटनाएं वैश्विक समुद्री व्यापार के एक अहम मार्ग में बढ़ते तनाव को दर्शाती हैं, जबकि भारत जोखिम के बावजूद ईरानी कच्चे तेल का आयात जारी रखे हुए है।

यूकेएमटीओ ने इस मार्ग से गुजरने वाले जहाजों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की सलाह दी है।

 

Next Post

सेना दिवस पर बोले खामेनेई, जारी रहेगी अमेरिकी-इजरायली आक्रमण के खिलाफ जंग

Sat Apr 18 , 2026
तेहरान, 18 अप्रैल (वार्ता) ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला सैयद मोजतबा खामेनेई ने अपने पहले सेना दिवस संबोधन में ईरानी सेना की प्रशंसा करते हुए अमेरिका-इज़रायल की कथित आक्रामकता के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने फरवर्दिन की 29 तारीख (18 अप्रैल) को मनाये जाने वाले सेना […]

You May Like