ग्वालियर: सिंधु सामाजिक सहायता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सिन्धी पंचायत कार्यालय झूलेलाल परमार्थ ट्रस्ट भवन दानाओली पर निर्धन वर्ग को सहायता सामग्री वितरित की गई।सिंधु सामाजिक सहायता चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवानदास लखवानी एवम् ट्रस्ट के प्रभारी धनराज दर्रा ने बताया कि सहायता सामग्री में 250 निर्धन परिवारों को आटा, चावल, पोहा, चने की दाल, छोले, नमक की थैली, शक्कर, चाय की पत्ती, टोस, बिस्कुट व ब्रेड का पैकेट तथा 100 रुपए नगद वितरित किए गए।
सहायता सामग्री लेने आई सभी महिलाओं को स्वल्पाहार भी वितरित किया गया। साथ ही स्थानीय चिकित्सक द्वारा महिलाओं की जांच कर दवाइयां भी वितरित की गई। कार्यक्रम में विजय वलेचा, जय जयसिंघानी, श्रीचंद पंजाबी, मुकेश वासवानी, सुरेश लछवानी, प्रकाश पंजवानी, मोनू कुकरेजा, प्रीतमदास तलरेजा, घनश्यामदास रोहिरा, सुनील कारिरा आदि उपस्थित थे।
