इंदौर:कांग्रेस का नया कार्यालय श्रम शिविर परिसर में बनेगा. यह कांग्रेस का हाईटेक कार्यालय होगा. इसके निर्माण पर कांग्रेस 4 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करेगी. इस बारे में गांधी स्मारक ट्रस्ट से कांग्रेस सहमति लेकाफ काम शुरू करेगी.कांग्रेस सूत्रों के अनुसार कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन यशवंत रोड से इंटक कार्यालय श्रम शिविर शिफ्ट होगा.
इसके पीछे कारण यह है कि कांग्रेस के पास श्रम शिविर के अलावा इतनी बड़ी जगह नहीं है और कांग्रेस अपना कार्यालय शहर से बाहर भी नहीं ले जाना चाहती है. श्रम शिविर पर वर्तमान में मिल मजदूर संघ का कार्यालय है, जिसको इंटक भी कहते है. उक्त कार्यालय के फिलहाल कर्ताधर्ता श्याम सुंदर यादव है. उक्त जमीन कांग्रेस सरकार ने गांधी स्मारक ट्रस्ट को दी थी. इंटक ने प्रदेश सरकार के सहकारिता विभाग को कुछ हिस्सा किराए पर दे रखा है. वही एक तरफ श्रमिक नागरिक सहकारी बैंक का ऑफिस भी है.
ध्यान रहे कि लंबे समय कांग्रेस के नए कार्यालय निर्माण की चर्चा चल रही है. जमीन भी ढूंढी गई, लेकिन शहर के बाहर होने से और शहर में बहुत महंगी लागत के कारण इंटक कार्यालय पर नया भवन बनाने का निर्णय कांग्रेस के उच्च स्तर नेताओं ने ले लिया है. बताया जाता है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भविष्य के ज़िला और शहर अध्यक्ष के दावेदारों और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर निर्माण लागत का पैसा जुटाने को लेकर बात की है.
