अज्ञात वन्यप्राणी ने किया बछड़े का शिकार, रहवासी बोले.तेंदुआ था, पगमार्क मिले

नेपानगर। किसी अज्ञात वन्यप्राणी ने वार्ड नंबर 12 में एक बछड़े का शिकार किया। रहवासी इसे तेंदुआ बता रहे हैं. क्योंकि मौके पर तेंदुए के पगमार्क की तरह की दिखने वाले पगमार्क नजर आए हैं। वन विभाग की टीम को सूचना मिलने पर दोपहर करीब 12 बजे टीम मौके पर पहुंची।

रहवासियों के अनुसार घर के बाहर बंधे बछड़े का तेंदुए ने शिकार किया। सुबह जब यह जानकारी सामने आई तो इसकी सूचना वन विभाग को की गई। वन विभाग की टीम यहां जांच के लिए पहुंची। रहवासियों ने उन्हें पगमार्क भी बताए। अब विभागीय टीम जांच में जुटी है।

कुछ लोगां को असीरगढ़ रेंज के जंगल में असीरगढ़ रोड के आसपास तेंदुआ नजर आया। इसका कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी खासा वायरल किया। जिसमें तेंदुआ एक स्थान से गुजरता हुआ दिख रहा है। हालांकि यहां उसने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

Next Post

ट्रैक्टर ट्राली गुमटी में घुसी, दो लोग घायल

Fri May 9 , 2025
शाजापुर।एक ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर एक गुमटी में जा घुसी. जिससे गुमटी का सामान बाहर बिखर गया. इसके बाद एक साइकिल भी ट्राली की टक्कर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इसके बाद लोगों ने ट्रेक्टर चालक की पिटाई कर दी. घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की है जब […]

You May Like

मनोरंजन