मंदिर की दीवार पर पेशाब करने की घटना से आक्रोश

इंदौर:मोती तबेला क्षेत्र में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर को असामाजिक तत्वों द्वारा अपवित्र किए जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि जेएमडी स्वीट्स के पास स्थित मंदिर की दीवार पर देर रात कुछ लोगों ने पेशाब कर दी, जिससे क्षेत्र में धार्मिक भावनाएं आहत हो गईं और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी फैल गई.घटना की जानकारी मिलते ही विहिप नेता तन्नू शर्मा बजरंगी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे.

फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है. बजरंग दल नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने त्वरित कदम नहीं उठाए, तो संगठन अपने स्तर पर आरोपियों की तलाश कर विरोध प्रदर्शन करेगा. पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर बैठक बेनतीजा

Sun Feb 8 , 2026
इंदौर:एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर आज हुई बैठक भी बेनतीजा रही. चर्चा में सिर्फ इतना तय हुआ है कि एलिवेटेड कॉरिडोर के रोटरी पॉइंट पर पीडब्ल्यूडी सर्वे करेगा, उसके बाद काम शुरू होगा. वैसे मुख्यमंत्री एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण करने की घोषणा कर चुके हैं.एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर शहर के जनप्रतिनिधि और […]

You May Like