रेल परियोजनाओं की रफ्तार पर महाप्रबंधक की नजर

इंदौर: पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने इंदौर प्रवास के दौरान क्षेत्र में चल रही महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने पातालपानी-ओंकारेश्वर रोड आमान परिवर्तन कार्य का निरीक्षण करने के साथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की.बैठक में इंदौर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास, इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन, टीही के समीप निर्माणाधीन टनल, लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर नए प्लेटफॉर्म, पातालपानी-ओंकारेश्वर रोड रेलखंड, नर्मदा नदी पर निर्माणाधीन रेल ब्रिज और उज्जैन बाईपास लाइन सहित अन्य कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई.

महाप्रबंधक ने अधिकारियों से तकनीकी गुणवत्ता, सुरक्षा और निर्धारित समय-सीमा की जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजनाओं को तय समय में पूरा किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और आपसी समन्वय से बाधाओं का समयबद्ध निराकरण करने पर जोर दिया. इंदौर से दाहोद लौटते समय महाप्रबंधक ने विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर रेल पटरियों की संरक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया. इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक अक्षय कुमार सहित निर्माण विभाग और रतलाम मंडल के अधिकारी मौजूद रहे.

Next Post

बहाने से इंदौर लाकर होटल में युवती से दुष्कर्म का आरोप

Tue Aug 18 , 2026
इंदौर: बेटमा की 24 वर्षीय युवती ने पुराने परिचित फैजल पिता स्व. फारुख खान पर बहाने से बाइक पर बैठाकर इंदौर लाने और होटल में उसकी इच्छा के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है. युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए और उन्हें […]

You May Like

मनोरंजन