इंदौर:एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर आज हुई बैठक भी बेनतीजा रही. चर्चा में सिर्फ इतना तय हुआ है कि एलिवेटेड कॉरिडोर के रोटरी पॉइंट पर पीडब्ल्यूडी सर्वे करेगा, उसके बाद काम शुरू होगा. वैसे मुख्यमंत्री एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण करने की घोषणा कर चुके हैं.एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर शहर के जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवियों के बैठा में कोई निर्णय नहीं निकला है, बैठक बेनतीजा रही और अगले हफ्ते निर्णय होगा.
आज की बैठक अंतिम निर्णय के लिए रखी थी, लेकिन एलिवेटेड कॉरिडोर की एक रोटरी को लेकर सर्वे करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दिए है. शहर के यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए शहर की जनप्रतिनिधि निर्णय नहीं ले पा रहे हैं. दूसरी ओर हाईकोर्ट लगातार अधिकारियों से बीआरटीएस सड़क पर अपडेट मांग रहा है. एबी रोड पर एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण की घोषणा कर चुके है. करीब 7 किलोमीटर लंबाई का कॉरिडोर बनाया जाना है, लेकिन तकनीकी पहलू और चौराहों पर यातायात प्रबंध को लेकर असमंजस में है कि कैसे काम करेंगे.
एक तरफ कुछ लोग आईडीए के अलग-अलग ब्रिज निर्माण की बात करते हैं और एलिवेटेड का विरोध कर रहे हैं. हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है. वहीं शासन स्तर पर मंत्री ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है, बस इतना कहा कि मुख्यमंत्री ने निर्माण का बोला है तो निर्माण होगा. बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, कलेक्टर शिवम वर्मा, निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, पीडब्ल्यूडी एसडीओ मनोज जैन, ब्रिज सेल प्रभारी गुरमीत कौर भाटिया, इंदौर उत्थान अभियान समिति अजीत सिंह नारंग, कटारिया, अतुल सेठ सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
सूत्रों ने बताया कि एलिवेटेड कॉरिडोर पर चार लेन की जगह छह लेन करने के की मांग रखी गई. मौके पर 6 लेन के लिए जगह उपलब्ध नहीं है. इस बीच मेट्रो रेल की मांग और उसके लिए जगह रखने का प्रावधान भी किए जाने की बात रखी गई है. मुख्य बात आज की बैठक में यह रही कि एलिवेटेड कॉरिडोर पर एलआईजी, शिवाजी प्रतिमा और नवलखा पर रोटरी पॉइंट है, लेकिन पलासिया चौराहे पर रोटरी बनाने का प्रस्ताव किया है. उक्त प्रस्ताव के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को वाहनों के आवागमन का सर्वे करके रिपोर्ट देना है. इसके अलावा एलिवेटेड कॉरिडोर की भुजाओं की उपयोगिता कितनी सफल होगी या नहीं इसका आंकलन करने की चर्चा भी हुई. कहा जा सकता है कि एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन चर्चा यही है कि बनेगा।
