लखनऊ , 22 अप्रैल (वार्ता) मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम लखनऊ सुपर जायंट्स ने बुधवार काे अपने घरेलू मैदान पहले बल्लेबाजी कर रही राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 159 रन के स्कोर पर रोक दिया।
आज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को मोहम्मद शमी और मोहसिन खान ने शुरुआती झटके देते हुए उसके शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया। यशस्वी जायसवाल 12 गेंदों में (22) रन को शमी ने आउट किया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने ध्रुव जुरेल को खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया। चौथे ओवर में मोहसिन खान ने वैभव सूर्यवंशी (आठ) रन का शिकार कर आरआर को बड़ा झटका दिया। इसके बाद कप्तान रियान पराग और शिमरॉन हेटमायर ने पारी को संभालने का प्रयास किया। लेकिन नौवें ओवर में प्रिंस यादव ने रियान पराग को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। रियान पराग ने 19 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए (20) रन बनाये। 11वें ओवर में मोहसिन खान ने शिमरॉन हेटमायर को आउट कर लखनऊ सुपर जायंट्स को पांचवीं सफलता दिलाई। शिमरॉन हेटमायर ने 18 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए (22) रन बनाये। डॉनोवन फ़रेरा 19 गेंदों में (20) रन को प्रिंस यादव ने आउट किया।
राजस्थान रॉल्यस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 159 रनों का स्कोर बनाया। रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 43 रनों की पारी खेली। वहीं शुभम दुबे ने 11 गेंदों में तीन चौके लगाते हुए (नाबाद 19) रन बनाये।
