ब्राजील ने हैती को 3-0 से हराकर विश्वकप से किया बाहर

फिलाडेल्फिया, 20 जून (वार्ता) पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील ने स्टार स्ट्राइकर मैथियस कुन्हा के दो गोलों की बदौलत ग्रुप सी के अपने दूसरे मुकाबले में हैती को 3-0 से हराकर फीफा विश्वकप से बाहर कर दिया।

मैथियस कुन्हा ने इगोर थियागो की जगह शुरुआती प्लेइंग इलेवन में जगह बनाकर खेल की शुरुआत की और ब्राजील को बढ़त दिलाई। कुछ ही मिनटों बाद, उन्होंने एक और शानदार गोल करके ब्राजील की बढ़त को दोगुना कर दिया। विनीसियस जूनियर ने गोलकीपर के साथ वन-ऑन-वन स्थिति में बेहतरीन फिनिशिंग के साथ तीसरा गोल दाग दिया।

दूसरे हाफ में हैती के खिलाड़ियों ने तेजी दिखाई, लेकिन वे गोल करने में विफल रहे। हैती विश्वकप 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम है।

Next Post

एसपी सोनाक्षी सक्सेना ने नव आरक्षकों को दिया सेवा और ईमानदारी का मंत्र

Sat Jun 20 , 2026
सीहोर। शुक्रवार को एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने पुलिस विभाग में शामिल नव आरक्षकों को संबोधित किया. नव आरक्षकों को मार्गदर्शन देते हुए एसपी श्रीमती सक्सेना ने कहा कि पुलिस की नौकरी समाज की सुरक्षा और सेवा का एक बड़ा दायित्व है. उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि […]

You May Like