एसपी सोनाक्षी सक्सेना ने नव आरक्षकों को दिया सेवा और ईमानदारी का मंत्र

सीहोर। शुक्रवार को एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने पुलिस विभाग में शामिल नव आरक्षकों को संबोधित किया. नव आरक्षकों को मार्गदर्शन देते हुए एसपी श्रीमती सक्सेना ने कहा कि पुलिस की नौकरी समाज की सुरक्षा और सेवा का एक बड़ा दायित्व है. उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि खाकी वर्दी की गरिमा को बनाए रखना हर पुलिसकर्मी का पहला कर्तव्य है. अंत में उन्होंने सभी नव आरक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वे अपनी पूरी ऊर्जा और ईमानदारी से महकमे का नाम रोशन करेंगे. इस दौरान अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

 

Next Post

सभी राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण: कलेक्टर

Sat Jun 20 , 2026
जावर। कलेक्टर बालागुरू के. ने तहसील, लोक सेवा केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अवैध कब्जा एवं रास्ता विवाद सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की. उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए […]

You May Like