सभी राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण: कलेक्टर

जावर। कलेक्टर बालागुरू के. ने तहसील, लोक सेवा केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया.

तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अवैध कब्जा एवं रास्ता विवाद सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की. उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिएकलेक्टर ने तहसील की विभिन्न शाखाओं के कार्यों की भी जानकारी प्राप्त कर दिशा-निर्देश दिए. लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण करते हुए नागरिकों को समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराने तथा आधार केंद्र आने वाले लोगों के कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने एनसीडी कक्ष, जनरल वार्ड, डिलीवरी वार्ड, दवा वितरण कक्ष, फार्मेसी स्टोर तथा पैथोलॉजी कक्ष सहित सभी कक्षों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि सीमित स्टाफ के बावजूद बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सराहनीय है और इसके लिए समस्त स्वास्थ्य अमला बधाई का पात्र है. निरीक्षण के दौरान ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमित माथुर ने अस्पताल में संचालित सेवाओं के बारे में जानकारी दी.

नगर परिषद के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न कार्यों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की. निरीक्षण के समय नप सीएमओ हरीश सोनी के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की. इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज वेद्य व तेजसिंह कप्तान ने नगर परिषद द्वारा संचालित विकास एवं जनहित कार्यों की जानकारी दी.

 

 

Next Post

सेवा दिवस के रूप में मनाया गांधी का जन्मदिन

Sat Jun 20 , 2026
सीहोर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में रक्तदान किया गया. इस मौके पर श्री गुजराती ने कहा कि सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों, […]

You May Like