बीबीए में मुस्कान ने किया कॉलेज में टॉप

रेहटी। विक्रमादित्य कॉलेज के बीबीए अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम में छात्रा मुस्कान दुबे पिता राजकिशोर दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8.45 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों सहित शुभचिंतकों ने बधाई दी हैं. परीक्षा परिणाम में मुस्कान दुबे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परिश्रम और प्रतिभा का परिचय दिया. मुस्कान दुबे अनिरुद्ध दुबे प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनिरुद्ध दुबे की भतीजी हैं. मुस्कान की उल्लेखनीय सफलता की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई. परिवारजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं. मुस्कान की सफलता पर कॉलेज के चेयरमैन आदित्य नारोलिया, प्राचार्य डॉ. दीपिका नारोलिया एवं समस्त प्राध्यापकों ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 

Next Post

यामिनी मौर्य ने जूड़ो में रजत पदक जीतकर सागर का बढ़ाया गौरव

Sun Aug 2 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिला मुख्यालय के सदर निवासी जूड़ो खिलाड़ी यामिनी मौर्य ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर विश्व पटल पर सागर को गौरवान्वित किया है।कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल मुकाबले में यामिनी का सामना इंग्लैंड की अनुभवी जूड़ो खिलाड़ी […]

You May Like