यामिनी मौर्य ने जूड़ो में रजत पदक जीतकर सागर का बढ़ाया गौरव

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिला मुख्यालय के सदर निवासी जूड़ो खिलाड़ी यामिनी मौर्य ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर विश्व पटल पर सागर को गौरवान्वित किया है।कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल मुकाबले में यामिनी का सामना इंग्लैंड की अनुभवी जूड़ो खिलाड़ी एसिल्या टॉपराक से हुआ। मुकाबला निर्धारित समय के बाद ‘गोल्डन स्कोर’ तक पहुँचा।यामिनी मौर्य का खेल सफर बचपन से ही अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास के साथ प्रारंभ हुआ। उन्होंने विद्यालय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं से अपनी पहचान बनाई और फिर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय जूड़ो टीम में स्थान अर्जित किया। विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन के बल पर उन्होंने स्वयं को देश की अग्रणी जूड़ो खिलाड़ियों में स्थापित किया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का यह रजत पदक उनके वर्षों के अथक परिश्रम, दृढ़ इच्छाशक्ति और उत्कृष्ट खेल कौशल का स्वाभाविक प्रतिफल है।

यामिनी की इस उपलब्धि पर नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने कहा कि यामिनी ने अपने अदम्य साहस, अनुशासन और अथक परिश्रम से यह सिद्ध किया है कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यामिनी भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए स्वर्णिम उपलब्धियाँ अर्जित करेंगी।

 

Next Post

कोल इंडिया ने बनाई सेवानिवृत्त कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा

Sun Aug 2 , 2026
सिंगरौली : एनसीएल की होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड सीआईएल ने अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पेंशन प्रशासन, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, शिकायत निवारण तथा सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण सुधार लागू किए हैं।इन पहलों से 4.5 लाख से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के […]

You May Like