राष्ट्रपति एवं राज्यपाल से पुरुस्कृत शिक्षकों का आयोजित हुआ सम्मान समारोह

सीधी : मानस भवन में शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल के नेतृत्व में राष्ट्रपति एवं राज्यपाल से पुरस्कृत शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अभ्युदय सिंह राज के मुख्य आतिथ्य, सेनि. डीईओ सुरेश त्रिपाठी की अध्यक्षता, एसीईओ धनंजय मिश्रा, डीईओ पवन कुमार सिंह, डीपीसी विनय मिश्रा, एक्सीलेंस प्राचार्य शंभूनाथ त्रिपाठी, सेनि बीईओ लक्ष्मीकांत शर्मा की उपस्थिती मे हुआ।राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह, राज्यपाल से पुरुस्कृत शिक्षक सतीश पाण्डेय, राकेश द्विवेदी, अजीता द्विवेदी का सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अभ्युदय सिंह राज ने कहा कि राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार बोलने में कम समय लगता है लेकिन पाने मे बहुत वर्षों का समय लग जाता है। एक शिक्षक अपने कार्यकाल में अपनी एवं अपनी परिवार की जिम्मेदारी, संस्था की जिम्मेदारी, दूसरों के परिवार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी लेते हैं एवं सरकार की भी जिम्मेवारी लेकर काम करते हैं जिनको राष्ट्रपति और राज्यपाल सम्मानित कर चुके हैं हम लोगों की सम्मान कर पाने की हैसियत नही है। अतिरिक्त सी ई ओ धनंजय मिश्रा ने कहा कि जब राष्ट्र एवं राज्य मे नाम पुकारा गया होगा इन शिक्षकों के कारण सीधी ही नही पूरा मध्यप्रदेश गौरवान्वित हुआ। डीईओ पवन कुमार सिंह ने कहा कि आज गौरव का दिन है देश, प्रदेश और जिले का नाम रोशन हुआ है। हमारे चारों सम्मानित शिक्षकों यह दिखा दिया कि वास्तव में शिक्षक का क्या दायित्व होता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व डीईओ सुरेश त्रिपाठी ने कहा कि यह जिला जब कुंवर अर्जुन सिंह मानव संसाधन मंत्री बने तब गौरवान्वित हुआ था कि अब शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रपति पुरस्कार पाकर जिले को गौरवान्वित किये हैं। सम्मान समारोह मे प्रांत अध्यक्ष राजेश्वरी तिवारी, एपीसी विष्णु पाण्डेय, प्राचार्य बसंती सिंह, अमरबहादुर सिंह, चित्रसेन गौतम, धनपत मिश्रा, मोहनचंद गौतम, रामजी शुक्ला, श्रवण शुक्ला, राज्य अध्यापक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुखेद्र सिंह, जय भारत सिंह, अभयराज योगी, रमेश पाण्डेय सहित सैंकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश रतन पाण्डेय व जिलाध्यक्ष प्रशांत आभार जायसवाल ने प्रकट किया।

Next Post

शराब दुकान कर्मचारियों की गुंडागर्दी युवक पर लोहे की रॉड से हमला

Mon Sep 14 , 2026
इंदौर:तिलक नगर थाना क्षेत्र के पिपल्याहाना चौराहे के पास स्थित वाइन शॉप के बाहर देर रात विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है. शराब दुकान पर काम करने वाले चार कर्मचारियों ने पैसे के लेन-देन और दुकान के बाहर बाथरूम करने की बात को लेकर एक युवक के साथ […]

You May Like