ओसियां में बस और एसयूवी में टक्कर, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल

जोधपुर, 27 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में जोधपुर जिले के ओसियां थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बस और एसयूवी की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि बस पलटने से करीब 30 लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भीनमाल का परिवार एसयूवी में सीकर की ओर जा रहा था कि सुबह चाडी गांव के पास एक मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गयी। इससे एसयूवी चला रहे भंवरलाल की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि टक्कर से बस भी पलट गयी, इससे उसमें सवार 20 से अधिक लोग घायल हाे गये। घायलों में 10 को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल भेजा गया है, जबकि अन्य घायलों का ओसियां के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। बताया जा रहा है कि बस में करीब 45 लोग सवार थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

Next Post

उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में सड़क दुर्घटना में 10 लोग घायल

Mon Oct 27 , 2025
काबुल, 27 अक्टूबर (वार्ता) उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के बल्ख प्रांत में रविवार को दो यात्री वाहनों की टक्कर में कम से कम 10 यात्री घायल हो गये, जिनमें से छह की हालत गंभीर है। प्रांतीय पुलिस कार्यालय की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि यह दुर्घटना मज़ार-ए-शरीफ़-हैरातन राजमार्ग पर हुयी और […]

You May Like