लोडिंग वाहन की टक्कर में चार घायल, चालक हिरासत में

इंदौर:भंवरकुआ इलाके सोमवार को एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें टाटा एस लोडिंग वाहन ने पीछे से दो बाइक और एक एक्टिवा को टक्कर मार दी. हादसे में चार लोग घायल हुए और उन्हें नजदीकी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया. पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है.हादसे में 55 वर्षीय भागीरथ शुक्ला के सिर में गंभीर चोट आई है. वे खंडवा रोड स्थित कस्तूरबा ग्राम ट्रस्ट में चौकीदार हैं और अपनी 21 वर्षीय बेटी चेतना शुक्ला को कोटक महिंद्रा बैंक में इंटरव्यू के लिए ले जा रहे थे.

चेतना को भी सिर में चोट लगी है. एक अन्य युवक भी घायल है. सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया कि हादसा आईटी पार्क के पास हुआ. वाहन चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चालक शराब के नशे में था, जबकि चालक ने दावा किया कि हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ. पुलिस वाहन की तकनीकी जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

Next Post

भागीरथपुरा घटना की जिम्मेदारी मेरी: महापौर भार्गव

Tue Feb 3 , 2026
इंदौर:भागीरथपुरा में दूषित पानी की घटना की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरी है.यह बात महापौर ने आज पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही. महापौर के यह स्वीकारने के बाद भाजपा परिषद फिर कटघरे में खड़ी हो गई है. इससे पार्टी में अंदरूनी हलचल पैदा होना तय है. महापौर पुष्यमित्र […]

You May Like