पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बढ़ने लगी गर्मी, कल से पांच दिन हीट वेव का अलर्ट

चंडीगढ़ 17 मई (वार्ता) पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। रविवार को मौसम पूरी तरह शुष्क है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार आज राज्य में मौसम ड्राई रहेगा, जबकि कल से अगले पांच दिनों तक हीट वेव चलने की संभावना जताई गई है।

शनिवार की तुलना में तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के सभी जिलों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जबकि पटियाला, बठिंडा और फरीदकोट में पारा 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर 38.2, लुधियाना 39.8, पटियाला 40.8, पठानकोट 37.6, बठिंडा 40.6, गुरदासपुर 38.0, फाजिल्का 39.0, फिरोजपुर 37.2, होशियारपुर 36.7, रोपड़ 37.7 और रूपनगर 38.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

 

Next Post

Homemade Pizza: घर पर बच्चों को करना है खुश, तो बनाएं पिज्जा, नोट कर लें ये आसान रेसिपी

Sun May 17 , 2026
Healthy Pizza For Kids: अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, जो हल्दी भी हो और झटपट बनने वाला भी, तो इस रोटी पिज्जा से घर पर ही रेस्टोरेंट वाला स्वाद पा सकते है। गर्मी की छुट्टियां चल रही है और बच्चे घर पर है। ऐसे में हर थोड़ी […]

You May Like