
इंदौर:भागीरथपुरा में दूषित पानी की घटना की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरी है.यह बात महापौर ने आज पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही. महापौर के यह स्वीकारने के बाद भाजपा परिषद फिर कटघरे में खड़ी हो गई है. इससे पार्टी में अंदरूनी हलचल पैदा होना तय है. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज नगर निगम मुख्यालय पर पत्रकारों को बातचीत करने बुलाया था. इस दौरान महापौर ने कहा कि इस साल के बजट में नगर निगम द्वारा बांड जारी करने की योजना को मंजूरी दी गई है. खुशी की बात है कि 1 हजार करोड़ रुपए के बांड पर 100 करोड़ रुपए केंद्र सरकार द्वारा अनुदान दिया जाएगा. इंदौर नगर निगम भी कोई ऐसी योजना बनाएगा कि भविष्य में बॉन्ड जारी करके कार्य किया जाए.
इंदौर नगर निगम के पहल को 16वें वित्त आयोग के दल ने इंदौर दौरे के समय सोलर प्लांट लगाने के लिए नगर निगम द्वारा जारी बॉन्ड की जानकारी दी थी. निगम के इस प्रयास को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने पूरे देश के नगरीय निकायों पर लागू किया है. महापौर ने कहा कि इंदौर नगर निगम ने नर्मदा चौथे चरण के योजना बनाई थी, जिसमें 11 करोड़ का प्रावधान था, लेकिन मेरी परिषद ने 25 सौ करोड़ के योजना का प्रस्ताव बनाकर मंजूरी दी है.
उक्त अमृत 2.0 में, 841 करोड़ से 1600 एमएलडी का इंटेकवेल और 900 एमएलडी क्षमता के दो टैंक जिसमें एक टैंक में ट्रीटमेंट प्लांट के साथ 9 सौ एमएलडी पानी इंदौर भेजने की शुरुआत हो चुकी है. बाकी 31 तारीख को दूसरे, तीसरे और चौथे चरण के कार्यों की मंजूरी भी दे दी है, इसके तहत जलूद से इंदौर नई लाइन, 75 पुरानी टंकियों का सुधार कार्य और लाइन बदलना तथा 40 नई टंकियों का निर्माण कार्य शामिल है. इसके लिए टेंडर हो चुके है और जल्द ही मुख्यमंत्री द्वारा कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा.
भागीरथपुरा में नगर निगम द्वारा 30 प्रतिशत क्षेत्र में नर्मदा लाइन से पानी दिया जा रहा है. 70 प्रतिशत नई लाइन डालने के कार्य भी अगले एक माह में पूरा हो जाएगा. जब तक शेष इलाके में टैंकर से शुद्ध पानी की सप्लाई जारी रहेगी. बाकी सीवरेज के लिए शहर में अलग अलग ट्रीटमेंट प्लांट बन रहे है और सिरपुर का 20 एमएलडी प्लांट तैयार है. महापौर ने आगे बताया कि यशवंत सागर तालाब से 30 एमएलडी पानी मिल रहा है. 15 एमएलडी पानी और बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है. पश्चिम क्षेत्र में फल बाग के पास 30 एमएलडी का संपवेल का काम 50 प्रतिशत हो गया है. संपवेल बनने के बाद पश्चिम क्षेत्र में पानी टंकी भरने की समस्या खत्म हो जाएगी. अभी पहले पूर्वी क्षेत्र की टंकी भरते हैं और फिर पश्चिम क्षेत्र की भराती है. अंत में भागीरथपुरा घटना के लिए किसको दोषी मानने के सवाल पर महापौर भार्गव ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जिम्मेदारी मेरी है.
पानी के सप्लाई बाधित होने से शटडाउन एक साथ
सोलर प्लांट की शुरुआत के लिए शटडाउन लेना पड़ेगा. सोलर प्लांट का निर्माण पूरा हो गया है. जलूद से 6 किलोमीटर पुरानी लाइन बदलने का कार्य चल रहा है. दोनों का शटडाउन एक साथ लेंगे. अभी शटडाउन नहीं ले सकते हैं, पानी की सप्लाय प्रभावित हो जाएगी. कार्य पूरा हो चुका
