जुर्माना भरकर थाने से छुड़ाया रेत से भरा ट्रैक्टर, बाहर निकलते ही पलटा

ग्वालियर: पिछोर में रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। ट्रैक्टर चालक को चोटें आई हैं।दरअसल माइनिंग विभाग ने अवैध रेत से भरी इस ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर पिछोर थाना परिसर में रखवाया था। आज ही ट्रैक्टर मालिक ने माइनिंग विभाग में 43 हजार रुपये का जुर्माना भरकर ट्रैक्टर को थाने से छुड़वाया।

थाने से ट्रैक्टर लेकर निकलते ही जनकपुर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और रेत से भरी ट्रॉली समेत सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसा। हादसे में चालक को चोटें आई हैं। बड़ा हादसा टल गया।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जेसीबी की मदद से ट्रॉली से रेत को खाली कर ट्रैक्टर ट्राली को झाड़ियां से बाहर निकाला गया।

Next Post

इलैक्ट्रिक स्कूटी से भूमिपूजन करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री तोमर

Tue Jun 2 , 2026
ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर में 5.14 करोड रूपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री इलैक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर कार्यक्रमों में पहुंचे। भाजपा के वरिष्ठ नेता, स्थानीय पार्षद गण सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, […]

You May Like