जाग्रेब, (वार्ता) विश्व के नंबर-वन मैग्नस कार्लसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22.5 अंक के साथ सुपर यूनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट खिताब जीत लिया। मौजूदा विश्व चैम्पियन 19.5 अंक के साथ डी. गुकेश तीसरे स्थान पर रहे।
नॉर्वे के कार्लसन ने अंतिम ब्लिट्ज मुकाबले में स्थानीय खिलाड़ी इवान सारिच को हराकर कुल 22.5 अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया। यह उनकी लगातार छठा जीसीटी रैपिड और ब्लिट्ज खिताबी जीत है। रैपिड चरण में 10 अंक लेने के बाद कार्लसन ने ब्लिट्ज में 18 राउंड से 12.5 अंक जुटाए और वेस्ली सो पर 2.5 अंकों की बढ़त के साथ जीत हासिल की।
वहीं विश्व चैंपियन डी गुकेश ने रैपिड चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया था, लेकिन ब्लिट्ज में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। वह 18 ब्लिट्ज राउंड में केवल 5.5 अंक ही जुटा पाये। अंतिम गेम में गुकेश हमवतन प्रज्ञानानंद के खिलाफ ड्रॉ खेलकर कुल 19.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। आर प्रज्ञानानंदा 15 अंक के साथ नौवें स्थान पर रहे।
