‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ शो में खलनायक की भूमिका में नज़र आयेंगे के. के. गोस्वामी

मुंबई,10 अप्रैल (वार्ता) जाने माने हास्य कलाकार के. के. गोस्वामी शो ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ शो में पहली बार खलनायक की भूमिका में नज़र आयेंगे। सन नियो के शो ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ में के. के. गोस्वामी खंबा नाम के एक बुरे बौने जादूगर का किरदार निभा रहे हैं, जो बदले, बुरी मंशाओं और काले जादू से भरा हुआ है। दर्शकों के लिए उन्हें इस तरह के दमदार विलेन रोल में देखना बिल्कुल नया और रोमांचक होगा। के. के. गोस्वामी ने कहा, “यह किरदार मेरे लिए बिल्कुल अलग है और यही बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई। खंबा एक बुरा बौना जादूगर है, जो दूसरी दुनिया से आता है और उसके अंदर बहुत गुस्सा, बदला और महत्वाकांक्षा है। एक कलाकार के रूप में यह रोल मुझे बहुत कुछ करने का मौका देता है, क्योंकि यह किरदार मेरे द्वारा निभाए गए अन्य किरदारों से बहुत अलग है। इसलिए मैं इसे बहुत एंजॉय कर रहा हूँ। बच्चों के साथ काम करना भी मेरे लिए नया और मजेदार अनुभव है। पहले भी मैंने बच्चों के साथ काम किया है, लेकिन अब सब कुछ बहुत तेज हो गया है और सेट पर एनर्जी भी अलग महसूस होती है।”

के. के. गोस्वामी ने कहा, “मैं इस किरदार को बहुत एंजॉय कर रहा हूँ और इसके लिए बहुत उत्साहित हूँ। मुझे खास तौर पर डायरेक्टर्स के साथ काम करना पसंद है, क्योंकि वे सभी को एक्टिव और एनर्जेटिक रखते हैं। पहले काम धीरे और आराम से होता था, लेकिन अब सब कुछ बहुत तेजी और सहजता से होता है। टीम की एनर्जी देखकर मुझे भी नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है। इस शो ने मुझे यह एहसास दिलाया है कि मैं एक अभिनेता के रूप में और भी बहुत कुछ कर सकता हूँ।” ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ शो हर सोमवार से शनिवार, शाम 7:30 बजे, सिर्फ सन नियो पर प्रसारित होता है।

Next Post

परासिया में गैस संकट पर प्रशासन सख्त: अब नई समय-सारणी से होगी होम डिलीवरी

Fri Apr 10 , 2026
परासिया। गैस सिलेंडर की समस्या से जूझ रहे आम नागरिकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रशासन ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने और वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए नई पहल शुरू की है। खाद्य आपूर्ति अधिकारी सुमित चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया […]

You May Like