खेत पर करंट लगने से महिला की मौत

सुसनेर, 5 मार्च. बुधवार को समीपस्थ ग्राम श्यामपुरा में खेत पर काम करते समय 55 वर्षीय कान्ताबाई पति लक्ष्मीनारायण को करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई. परिजनों के द्वारा उसे पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल सुसनेर में लाया गया. यहां पर डॉक्टर नीलम जैन ने उसे मृत घोषित किया. उसके बाद उसका सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया. अस्पताल की तहरीर पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है. श्यामपुरा निवासी दानुसिंह ने बताया कि कांताबाई खेत पर काम कर रही थी. इस दौरान वे कुएं पर पानी भरने गई. तभी उनके पैर में बिजली का तार उलझ गया, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई. इस दौरान अस्पताल परिसर में परिजनो की भी भीड़ जमा रही.

Next Post

चिराग पासवान पहुंचे नलखेड़ा, प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

Wed Mar 5 , 2025
सुसनेर, 5 मार्च. गत रात्रि मां पीतांबरा पीठ बगुलामुखी नलखेड़ा दर्शनाथ पधारे केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकजन शक्ति पार्टी चिराग पासवान से मेघवाल समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की व गुलदस्ते से स्वागत कर अभिनंदन किया. साथ ही विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक व अन्य समसामयिक […]

You May Like

मनोरंजन