चिराग पासवान पहुंचे नलखेड़ा, प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

सुसनेर, 5 मार्च. गत रात्रि मां पीतांबरा पीठ बगुलामुखी नलखेड़ा दर्शनाथ पधारे केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकजन शक्ति पार्टी चिराग पासवान से मेघवाल समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की व गुलदस्ते से स्वागत कर अभिनंदन किया. साथ ही विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक व अन्य समसामयिक विषयों पर चर्चा की एवं दिल्ली में प्रतिनिधि मंडल से चर्चा को लेकर भी समय हेतु सहमति ली. इस अवसर पर मेघवाल समाज के प्रतिनिधि मंडल में पूर्व सरपंच राधेश्याम सूर्यवंशी खेराना, सामाजिक कार्यकत्र्ता पीरुलाल जादमे, सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम ओसारा व सामाजिक संगठन से एडवोकेट भागीरथ देवड़ा, एडवोकेट सिंदपाल उपस्थित रहे.

Next Post

कंप्यूटर में बायोटेक्नोलॉजी परीक्षा सम्पन 

Wed Mar 5 , 2025
10 वीं,12 वीं के परिक्षार्थी कर रहे नियमों का पालन   भोपाल 5 मार्च. माध्यमिक शिक्षा मण्डल मप्र भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकण्डरी की परीक्षा सम्पन्न हो रही है. बुधवार को जहां हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने कंप्यूटर, चित्रकला, गायन- वादन की परीक्षा दी. वहीं हायर सेकण्डरी के विद्यार्थियों […]

You May Like