
10 वीं,12 वीं के परिक्षार्थी कर रहे नियमों का पालन
भोपाल 5 मार्च. माध्यमिक शिक्षा मण्डल मप्र भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकण्डरी की परीक्षा सम्पन्न हो रही है. बुधवार को जहां हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने कंप्यूटर, चित्रकला, गायन- वादन की परीक्षा दी. वहीं हायर सेकण्डरी के विद्यार्थियों ने बायोटेक्नोलॉजी और तबला पखावज की परीक्षा दी.
विभाग के पीआरओ मुकेश मालवीय ने परीक्षा के सम्बन्ध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि भोपाल में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया. बोर्ड द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रो पर सख्त निगरानी बरती जा रही है. परिक्षार्थीयों द्वारा भी परीक्षा केन्द्रो पर शासन की गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है. केंद्रो पर परिक्षार्थी समयानुसार सुबह के 8. 30 बजे तक पहुँच रहे है. तलाशी के बाद ही परिक्षार्थीयों को केन्द्रो में प्रवेश दिया जा रहा है.
