ग्वालियर: पूर्व गृहमंत्री और वैश्य महासम्मेलन के संरक्षक उमाशंकर गुप्ता शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर आये। वह आज रविवार को चेंबर आफ कामर्स में वैश्य महासम्मेलन के संभागीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। स्टेशन पर उनकी अगवानी वैश्य महासम्मेलन के उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री अनिल जैन, संभागीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल व जिलाध्यक्ष अजय गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने की। सभी पदाधिकारियों ने उनको पुष्पमालाओं से लाद दिया। फिर गुप्ता मुरार सर्किट हाउस के लिये रवाना हो गये।
Next Post
एफपीआई ने सितंबर के पहले सप्ताह में निकाले 10,289 करोड़ रुपये
Sun Sep 6 , 2026
मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर के पहले सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार में 10,289 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। शुद्ध बिकवाली बाजार में लगाई गयी पूंजी और निकाली गयी पूंजी का अंतर है। तीन महीने लगातार पूंजी लगाने के बाद एफपीआई बाजार में बिकवाल […]

You May Like
-
10 months ago
69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 23 से
-
3 months ago
तीन साल से बंद है आंगनवाड़ी केन्द्र का हैंडपंप