प्रॉपर्टी बाजार में बूम: 2 करोड़ से सीधे 20 करोड़ पहुंचा रोजाना का राजस्व, पंजीयन दफ्तरों में भारी भीड़

भोपाल। राजधानी में संपत्तियोंं के दामों में वृद्धि के बाद से अब रजिस्ट्रियों की संख्या में एक दम से उछाल आ गया है. जहां अभी तक एक दिन में दो से चार करोड़ का राजस्व पंजीयक को मिल रहा था वह अब लगभग बीस करोड़ पर पहुंच गया है. रजिस्ट्रियों में इस तरह का उछाल अगले महीने से संपत्ति के दाम में 20 से 65 प्रतिशत तक की वृद्धि है, वहीं नवरात्रि के चलते सबसे शुभ समय मानना है. इन दोनों की वजह से शहरवासी अधिक संख्या में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने आईएसबीटी, परी बाजार, बैरसिया के पंजीयन कार्यालय में पहुंच रहे हैं. बुधवार को सप्तमी के दिन 820 रजिस्ट्री हुई हैं. इनमें प्लॉट, फ्लैट, मकान व खेती की जमीन शामिल है. इससे 19.23 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ. वहीं 24 मार्च मंगलवार को 678 रजिस्ट्रियों से 12.46 करोड़ रुपये, सोमवार को 585 रजिस्ट्री से 41 करोड़ का राजस्व पंजीयन विभाग को प्राप्त हुआ था. रविवार को 377 रजिस्ट्री से 9 करोड़ रुपये का राजस्व आया। शनिवार को 317 रजिस्ट्री से 2.50 करोड़ रुपये आए.

इनका कहना है

रजिस्ट्री कराने वालों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए स्लॉट बढ़ाए गए हैं, जिससे लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो. 31 मार्च तक अधिक संख्या में लोग प्रॉपर्टी खरीदेंगे, जिससे अधिक संख्या में रजिस्ट्रियां होंगी.

स्वप्रिंल शर्मा, वरिष्ठ जिला पंजीयक भोपाल

Next Post

वातानुकूलित के नाम पर हॉट चैंबर बना नया निगम मुख्यालय, अधूरी सुविधाओं के बीच शिफ्टिंग ने बढ़ाई मुसीबत

Thu Mar 26 , 2026
भोपाल। राजधानी में नगर निगम के नवीन मुख्यालय में सुविधाओं का अभाव है. इस भवन में लगभग दो माह से आधे अधूरे कार्य होने पर ही नगर निगम की विभागीय शाखा शिफ्टिंग शुरू कर दी थी. वैसे तो इस भवन को पूरा वातानुकूलित बताया जाता है, लेकिन हकीकत कुछ और […]

You May Like

Play sound