जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, धारदार हथियारों से हमला और पथराव

सुसनेर, नगर के पालिका बाजार क्षेत्र स्थित श्मशान रोड पर जमीन विवाद को लेकर बुधवार शाम हिंसक झड़प का मामला सामने आया है. विवाद के दौरान कुछ लोग फरियादी के घर के बाहर पहुंचे और धारदार हथियारों के साथ हमला कर जमकर पथराव किया. घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया. पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईए जिसका फुटेज गुरुवार को सामने आया. जानकारी के अनुसार, फरियादी आशिक खान की शिकायत पर सुसनेर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. गुरुवार सुबह करीब 11 बजे थाने के हेड मोहर्रिर धर्मेंद्र पाटीदार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर कुल 9 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है. इनमें 6 पुरुष एवं 3 महिलाएं शामिल हैं. बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था. बुधवार शाम विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जिसके बाद आरोपित फरियादी के घर पहुंचे और धारदार हथियार लहराते हुए हमला कर दिया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी भी हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना में फरियादी पक्ष के कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं.घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने उसकी जांच शुरू कर दी है. फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

कंठाल नदी की जर्जर रपट बनी ग्रामीणों के लिए खतरा

Thu Jul 9 , 2026
सुसनेर, सुसनेर से ग्राम मैना जाने वाले प्रधानमंत्री सडक़ मार्ग पर कंठाल नदी पर बनी रपट इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. यह मार्ग ग्राम मैना, देहरिया,कालारिया, नयाखेड़ा, सेमली गलदा सहित कई गांवों को सुसनेर से जोडऩे वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है. रपट की खराब स्थिति के कारण […]

You May Like