रास्ता पूछने के बहाने बदमाशों ने शराब दुकान कर्मी पर चाकू से किया वार

जबलपुर: कुण्डम थाना अंतर्गत बघराजी में बीती रात रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार बदमाशों ने एक शराब दुकान कर्मचारी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बघराजी निवासी मोहित पटेल (26) बघराजी स्थित शराब दुकान में काम करता है। बीती रात करीब 9:30 बजे वह सुनावल पेट्रोल पंप की तरफ से वापस दुकान जा रहा था।

जैसे ही वह केमा बाबा के सामने मेन रोड पर पहुंचा और अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर खड़ा हुआ, तभी मझगवां की तरफ से एक बाइक पर दो अज्ञात लड़के वहां आए। बाइक सवार एक लड़के ने मोहित से डबरा जाने वाली रोड का रास्ता पूछा। मोहित ने जैसे ही कहा कि सामने वाली रोड ही डबरा जाती है, वैसे ही उक्त लड़का विवाद पर उतारू हो गया और बोला, तू यहां अकेले क्या कर रहा है? इतना कहते ही आरोपी ने मोहित की हत्या करने की नियत से अचानक चाकू निकाल लिया और ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

Next Post

मंडला में वनविभाग लिपिक के घर ईओडब्ल्यू का छापा

Wed Aug 12 , 2026
जबलपुर; आय से अधिक संपत्ति जुटाने की शिकायत पर जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने 12 अगस्त की सुबह मंडला में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की विशेष टीम ने पश्चिम सामान्य वन मंडल मंडला में पदस्थ लिपिक स्वेतांक चौरसिया के राज राजेश्वरी वार्ड स्थित निजी आवास पर […]

You May Like