
जबलपुर। ओएलएक्स के माध्यम से मोबाईल बेचने का झांसा देकर आयुष्मान मिश्रा को बुलाकर मारपीट कर दस हजार नगदी रूपये लूटने वाले तीन लुटेरों को अधारताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से नगद 2950 रूपये, घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त किया गया।
पकड़े गए लुटेरों में राहुल रजक पिता वकील रजक 24 वर्ष निवासी ग्राम इमलिया थाना अधारताल, दीपसिहं ठाकुर पिता हुकुम सिहं ठाकुर 23 वर्ष निवासी ग्राम छोटी खैरी थाना अधारताल, अंकित उर्फ अंकू यादव पिता सुनील यादव 20 वर्ष निवासी खैरी थाना अधारताल शामिल है।
