दो पक्ष भिड़े, पांच घायल

जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत शारदा मंदिर एमपीबी आफिस के पास दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए लाठी डंडे से हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक नीरज रजक 38 वर्ष निवासी पुरानी बाजार बरेला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात लगभग 1 बजे शारदा मंदिर एमपीबी आफिस के पास बुलेरो सवार बदमाशों ने साथी मनीष मार्काे, दिलीप कुमार मरकाम और उसके साथ बेसबाल के डंडा एवं पाईप राड से मारपीट कर दी।वहीं रोहित सिंह तोमर 23 वर्ष निवासी साक्षी ढाबा के पीछे बरेला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात लगभग 1-30 बजे नीरज के साथी लाठी से हमलाकर उसके हाथ कमर में चोटें पहुॅचा दिये, सोनू सिंह तोमर को बीच बचाव के दौरान हाथ में चोट आ गयी।

Next Post

एक युवक ट्रेन से कटा, दूसरे ने लगाई फांसी    

Sat May 10 , 2025
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत गोसलपुर से कुशनेर फाटक के बीच एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। इसी प्रकार मझगवां थानाअंतर्गत ग्राम रजगवां में दिनेश उर्फ […]

You May Like

मनोरंजन