डीआरटी में 145 लंबित प्रकरणों का सहमति से निराकरण

जबलपुर। ऋण वसूली अधिकरण, डीआरटी में राम निवास पटेल, पीठासीन अधिकारी (पूर्व जिला न्यायाधीश) के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत अंतर्गत कुल 145 प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण करने में सफलता मिली है। इस प्रक्रिया में 108.26 करोड़ की वसूली हुई। कुल 60.07 करोड़ रूपये की वसूली विभिन्न बैंक एवं वित्तीय संस्थानों से संबंधित प्रकरणों में अवार्ड प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में अशोक बांके अधिवक्ता सदस्य के रूप में अपना योगदान प्रदान किया। डीआरटी बार एसोसिएशन के सचिव एलपी यादव, संजीव दुबे, आशीष दीक्षित, अखिलेश चौबे, सतीश अवस्थी, संजीव शुक्ला व डीआरटी बार के समस्त सदस्य गणों व तमाम अधिवक्तागण की भूमिका सराहनीय रही। डीआरटी के वसूली अधिकारी सुश्री प्रीति देसाई, अनुभागीय अधिकारी एस आर मोहंति, निजी सचिव वी सुजीत व समस्त कर्मचारीगण ने अपना विशिष्ट योगदान प्रदान किया। इस अवसर पर विभिन्न बैंको के विधि अधिकारी-नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

भारत के स्वदेशी हथियारों ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर: मोदी

Mon May 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान हमारी सेनाओं न सिर्फ पाकिस्तान को धूल चटाई बल्कि स्वदेशी हथियारों की प्रमाणिकता भी सिद्ध की। श्री मोदी ने सोमवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि […]

You May Like