भारत के स्वदेशी हथियारों ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर: मोदी

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान हमारी सेनाओं न सिर्फ पाकिस्तान को धूल चटाई बल्कि स्वदेशी हथियारों की प्रमाणिकता भी सिद्ध की।

श्री मोदी ने सोमवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि पाकिस्तान के साथ हमारे पहले कई युद्ध हुए हैं और इन युद्धों में हमने कई बार पाकिस्तान को धूल चटाई है लेकिन इस बार आतंकवाद के खिलाफ शुरु हुई हमारी मुहीम ने नये आयाम जोड़ें हैं जिनसे भारत की देशी तकनीक से निर्मित हथियारों का प्रदर्शन जबरदस्त रहा और इसमें मेड इन इंडिया हथियारों की प्रमाणिकता सिद्ध हुई है।

प्रधानमंत्री ने कहा “युद्ध के मैदान पर हमने हर बार पाकिस्तान को धूल चटाई है और इस बार ऑपरेशन सिंदूर ने इसमें नया आयाम जोड़ा है। हमने रेगिस्तानों और पहाड़ों में अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया और साथ ही न्यू एज वॉरफेयर में भी अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। इस ऑपरेशन के दौरान, हमारे मेड इन इंडिया हथियारों की प्रमाणिकता सिद्ध हुई। आज दुनिया देख रही है कि अब 21वीं सदी के वॉरफेयर में ‘मेड इन इंडिया डिफेंस इक्विपमेंट्स’ का समय आ चुका है। दुनिया ने देखा कि कैसे पाकिस्तान के ड्रोन्स और पाकिस्तान की मिसाइलें, भारत के सामने तिनके की तरह बिखर गईं। भारत के सशक्त एयर डिफेंस सिस्टम ने, उन्हें आसमान में ही नष्ट कर दिया। पाकिस्तान की तैयारी सीमा पर वार की थी लेकिन भारत ने उसके सीने पर वार कर दिया। भारत के ड्रोन्स, भारत की मिसाइलों ने सटीकता के साथ हमला किया और उसके वायुसेना एयरबेस को नुकसान पहुंचाया, जिस पर पाकिस्तान को बहुत घमंड था। भारत ने पहले तीन दिनों में ही पाकिस्तान को इतना तबाह कर दिया, जिसका उसे अंदाजा भी नहीं था।”

Next Post

बैंक खाते के संव्यवहार पर रोक लगाने पर जवाब तलब

Mon May 12 , 2025
जबलपुर। हाईकोर्ट जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने यूको बैंक देवरीखुर्द, पनागर शाखा बैंक से खाते के संव्यवहार पर रोक लगाए जाने के प्रकरण में जवाब-तलब किया है। जबलपुर पनागर निवासी याचिकाकर्ता कीरत सिंह की ओर से अधिवक्ता असीम त्रिवेदी, विनीत टेहेनगुरिया व शुभम पाटकर ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील […]

You May Like