जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग

श्रीनगर, 13 मार्च (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के वादीपोरा इलाके में गुरुवार को एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस घटना में एक व्यक्ति भी घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि वादीपोरा जचलदारा इलाके में आज सुबह एक दो मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग लग गई, जिससे इमारत के ऊपरी हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कॉम्प्लेक्स के ऊपरी हिस्से में कम से कम आठ अलग-अलग दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

आग बुझाने के लिए इस्तेमाल किए गए वाटर कैनन के कारण ग्राउंड फ्लोर भी प्रभावित हुआ।आग बुझाने के लिए जिला मुख्यालय से कई दमकल बुलाये गये।

उन्होंने बताया कि आग तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) के रिसाव के कारण लगने का संदेह है।पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Next Post

श्रीनगर शहर में पर्यटन को बढ़ावा देना जम्मू-कश्मीर सरकार का मुख्य फोकस: उमर अब्दुल्ला

Thu Mar 13 , 2025
जम्मू, 13 मार्च (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने और अधिक आगंतुकों को आकर्षित करने के लिए श्रीनगर शहर में धार्मिक और पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने को प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा […]

You May Like