राशिफल-पंचांग : 18 मार्च 2025

पंचांग 18 मार्च 2025:-

रा.मि. 27 संवत् 2081 चैत्र कृष्ण चतुर्थी भौमवासरे शाम 6/58, स्वाती नक्षत्रे दिन 3/9, व्याघात योगे दिन 2/27, बालव करणे सू.उ. 6/2 सू.अ. 5/58, चन्द्रचार तुला, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.

——————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 18 मार्च 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में मित्र के सहयोग से आर्थिक कष्ट दूर होगा. सामाजिक कार्यो में ख्याति प्राप्त होगी. वर्ष के मध्य में साहस पूर्ण कार्यो में यश प्राप्त होगा. जल्दबाजी के कार्यो से बचें. वर्ष के अन्त में शिक्षा के क्षेत्र में व्यवधान आयेगा. आपकी सूझबूझ और समझदारी से काम सम्हल जायेगा. धार्मिक कार्यो में व्यय और रूचि रहेगी. परिश्रम और भागदौड़ सफल होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को साहसपूर्ण कायो में सफलता मिलेगी. जल्दबाजी में लिये गये निर्णयों से नुकसान हो सकता है. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को लेखनादि कार्यो में सफलता प्राप्त होगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को गृह कार्यो में सफलता मिलेगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को व्यापार व्यवसाय में प्रगाढ़ता आयेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को परेशानी का सामना करना पडेगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को संयम से काम लेना हितकर रहेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को सामाजिक कार्यो में ख्याति प्राप्त होगी.

——————————————————-

आज का भविष्य: मंगलवार 18 मार्च 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील कोमल भावुक परोपकारी तथा बुद्धिमान होगा. आकर्षक व्यक्तित्व का होगा. शिक्षा उत्तम रहेगी. अपने उद्देश्यों की पूर्ति करेगा. लगनशील और सत्यवादी होगा. यात्राप्रिय रहेगा.

——————————————————-

मेष– छोटी सी बात पर उत्तेजित होकर अपना कार्य न बिगाड़ें. संबंधों में कड़वाहट आ सकती है. किसी अभिन्न मित्र से भेंटवार्ता होगी. हर्ष रहेगा.

वृषभ– आय का नया मार्ग प्रशस्त होगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है. पारिवारिक संबंधों में मधुरता रहेगी. संदेश मिलेगा.

मिथुन– परिश्रम अधिक करना पड़ेगा. साझेदारी में कोई भी कार्य न करना आपके लिये हितकर रहेगा. मान सम्मान मिलेगा. सहयोग बना रहेगा.

कर्क– कार्य की अधिकता रहेगी. शरीर में थकान महसूस होगी. संबंधों में मधुरता आयेगी. राजनैतिक सहयोग बना रहेगा. साहस बढ़ेगा.

सिंह– जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. व्यर्थ की परेशानी से बचें. दूर दराज की यात्रा हो सकती है. मित्रता लाभदायक एवं सहयोगी रहेगी.

कन्या– नौकरी में उत्तरदायित्व बढ़ेगे. आमदानी के जरिये एक से अधिक होंगें. कार्य की रूपरेखा पर विचार विमर्श हो सकता है. शुभ संदेश मिलेगा.

तुला– कोई ऐसी बात मालुम होगी, जिससे मानसिक प्रसन्नता रहेगी. मित्र के संबंध में प्रिय समाचार मिलेगा. मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

वृश्चिक– मान सम्मान बढ़ेगा. उपहार या लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा. उठाईगीरों से सावधानी रखे. परिश्रम अधिक करना पड़ सकती है.

धनु– मैत्री संबंधी शुभ समाचार मिलेगा, जिसकी आपको प्रतीक्षा है, उस कार्य में सफलता मिलेगी. धार्मिक यात्रा होगी. व्ययभार की अधिकता रहेगी.

मकर– व्यवसायिक समस्याओं का निदान होगा. खरीदी बिक्री के कार्यो में सावधानी बांछनीय. यश, मान-सम्मान मिलेगा. गुमी वस्तु मिलने से प्रसन्नता होगी.

कुम्भ– आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. शुभ संदेश प्राप्त होने का योग है. मानसिक प्रसन्नता रहेगी. दस्तकारी कार्यो में व्ययभार अधिक होगा.

मीन– पारिवारिक कार्यो मे व्यस्तता रहेगीं. आर्थिक मामलों में बुजुर्गो की सलाह उपयोगी रहेगी. संतान के कार्य मेें विशेष ध्यान देकर कार्य करना लाभकारी रहेगा.

——————————————————-

व्यापार-भविष्य:

चैत्र कृष्ण चतुर्थी को स्वाती नक्षत्र के प्रभाव से अलसी, सूरजमुखी, सोना, चांदी, मिर्च, कपास, के भाव में मंदी होगी. जायफल, अजवाईन, धनियां, के भाव में तेजी होगी. वायदा विचार आज 11 बजकर 53 मिनिट से 16 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभप्रद रहेगा. भाग्यांक- 5634 है.

——————————————————-

Next Post

जल संकट से निपटने की अभी से तैयारियां करें

Tue Mar 18 , 2025
मौसम विभाग के अनुसार इस बार ज्यादा गर्मी पड़ेगी. ऐसा ग्लोबल वार्मिंग के कारण हो रहा है. पर्यावरणविद् भी इस संबंध में चिंता जाता चुके हैं. बढ़ती गर्मी के साथ ही जल संकट की स्थिति दिनों दिन विकराल होती जा रही है.अभी मार्च का महीना बीता भी नहीं है, लेकिन […]

You May Like