रेप केस में आरोपी वकील यावर खान गिरफ्तार

भोपाल।अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी यावर खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पेश से वकील है और उस पर पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है. पीड़िता ने 24 अगस्त को कोर्ट में रेप और देह व्यापार के मामले में गवाही के दौरान यावर खान का नाम दुष्कर्म के आरोपियों के साथ लिया था. पुलिस को कोर्ट ने 11 सितंबर को केस में उचित कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया था. 9 दिसंबर 2022 को हुई घटना की पीड़िता के बयान के आधार पर रेप के आरोप में वकील यावर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है. यावर के खिलाफ पीड़िता ने बयान दिया है कि आरोपियों के वकील यावर खान ने भी अपने ऑफिस और मकान में उसे झांसे में बुलाकर दुष्कर्म किया है. कोर्ट में सुनवाई के दौरान अधिवक्तओं की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में पीड़िता ने आरोपी वकील यावर खान का नाम बताया था. जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी देर रात को अशोका गार्डन पुलिस ने की.

Next Post

रेलवे ट्रैक क्षत-विक्षत हालत में मिला युवती का शव

Sun Sep 14 , 2025
भोपाल।मिसरोद थाना इलाके में एक युवती का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत हालत में बरामद हुआ. मृतका के परिजनों ने शव की शिनाख्त की है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस जानकारी के अनुसार मृतका की पहचना 27 वर्षीय पायल वामनिया निवासी मिसरोद के […]

You May Like