सीधी:कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से प्रसारित कार्य विभाजन आदेशों को अधिक्रमित करते हुए जिले में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर्स के मध्य नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी किया गया है।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज (भाप्रसे) पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से संचालित समस्त योजनाएं, 20 सूत्रीय कार्यक्रम, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, हथकरघा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, सामाजिक न्याय सेवाएं, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य, अधीक्षक सह जिला आयुर्वेद के प्रभारी अधिकारी होंगे।
इसके साथ ही जनजातीय कल्याण विभाग, कृषि, उद्यान, भू-जल सर्वेक्षण, मत्स्य, रेशम केन्द्र, पशु चिकित्सा सेवाएं, जीव विविधता एवं जीव प्रौद्योगिकी, महिला एवं बाल विकास, जिला उद्योग केन्द्र, ऊर्जा, गा्रमोद्योग एवं प्रौद्योगिकी, कौशल विकास केन्द्र, श्रम विभाग, पर्यटन, समस्त स्वरोजगार मूलक योजनाओं एवं कार्यक्रम, समस्त बीमा योजनाओं का (कृषि बीमा छोड़कर) क्रियान्वयन, दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रसव हेतु परिवहन एवं उपचार योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम, राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम, स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण कार्यक्रम, विजयाराजे जननी कल्याण बीमा योजना, राष्ट्रीय टीकाकरण, बाल शक्ति योजना, बाल संजीवनी अभियान का क्रियान्वयन, ग्रामीण विकास से संबंधित समस्त विभागों के कार्यों की समीक्षा एवं क्रियान्वयन का दायित्व निर्वहन करेंगे एवं अन्य विभागों की नस्तियां मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के माध्यम से कलेक्टर को प्रस्तुत की जाएंगी।
जारी आदेशानुसार अपर कलेक्टर बी.पी. पाण्डेय विभाग संबंधी, परिवहन, सड़क, रेल जेल, राजस्व, धर्मस्व, सामान्य प्रशासन, उच्च शिक्षा, सहकारिता, संस्कृति, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, विधि एवं विधायी, चिकित्सा, शिक्षा, कोषालय, उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, जिला पंजीयक, नापतौल, सार्वजनिक उपक्रम, राजभवन संबंधी, मुख्यमंत्री कार्यालय, जनशिकायत निवारण, राहत एवं पुनर्वास, उच्च न्यायालय, लोक सेवा आयोग, लोक सेवा गारंटी, ई-गर्वेनेंस सोसाइटी, भू-बंटन, निर्वाचन (स्थानीय), आबकारी, जिला योजना मंडल, भू-अभिलेख राजस्व लेखा, ज्यूडिशल, व्यवहारवाद, भू-अर्जन, अल्प बचत, स्थापना, वित्त, स्टेशनरी, नजारत, परिवाद, आरडीएम, प्रवाचक कलेक्टर एवं राजस्व विभाग के प्रभारी होंगे तथा समस्त नस्तियां अपर कलेक्टर के माध्यम से कलेक्टर को प्रस्तुत होगी।
जारी आदेशानुसार डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रिया पाठक उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिहावल, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर राकेश शुक्ला उपखण्ड मजिस्ट्रेट गोपद बनास, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर शैलेश द्विवेदी उपखण्ड मजिस्ट्रेट चुरहट व रामपुर नैकिन, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर आर.पी. त्रिपाठी उपखण्ड मजिस्ट्रेट मझौली एवं कुसमी होंगें।
डिप्टी कलेक्टर प्रिया पाठक सामान्य अभिलेखागार, पेंशन प्रकोष्ठ, वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम/नियम 2006 विभाग के द्वारा क्रियान्वयन के लिये समन्वयक होंगे, विभागीय जांच, संस्थागत वित्त, अल्प बचत, जिला पुरातत्व संग्रहालय, निरीक्षण के प्रभारी अधिकारी होगें।
प्रभारी डिप्टी कलेक्टर राजस्व, राजस्व लेखा, राजस्व अभिलेखागार, राहत/जनसम्पर्क निधि, वन व्यवस्थापन, भू-आवंटन, भू-अभिलेख, परिवर्तित भूमि, भू-प्रबंधन, भू-अभिलेखों का कम्प्यूटीकरण, जिला नजूल अधिकारी एवं प्रभारी नजूल शाखा के प्रभारी अधिकारी होंगे।प्रभारी तहसीलदार नजूल मिनाक्षी जायसवाल सीएम हेल्पलाइन, व्यवहारवाद, जनसुनवाई, जन शिकायत-परिवाद शाखा, प्रतिलिपि शाखा, आवक, जावक, टायपिंग एवं कम्प्यूटर शाखा, प्रवाचक कलेक्टर, जनगणना 2011, ज्यूडिशल, कार्यालय अधीक्षक, तकाबी के प्रभारी अधिकारी होंगे।
