पौराणिक सनातन मंदिर ध्वस्ती करने के विरोध में किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

ग्वालियर। दिल्ली के झंडेवालान स्थित पौराणिक सनातन मंदिर पर हुई ध्वस्तीकरण कार्रवाई के विरोध में आज ग्वालियर में विरोध स्वरूप शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। उक्त प्रदर्शन सुनील भसीन एवं अनेक कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुनील भसीन एवं अन्य लोगों ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि नई दिल्ली स्थित आदि गुरु श्री गोरखनाथ के परम सत्य श्री श्री 1008 बाबा पीर रतन नाथ द्वारा स्थापित पवित्र एवं पौराणिक सनातन मंदिर दरगाह पर एमसीडी द्वारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई से देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावना आहत हुई है। उक्त घटना के विरुद्ध स्वरूप एवं सनातन धर्म की मर्यादा धार्मिक स्वतंत्रता एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु राम राम जप के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया।

Next Post

डकैत भगत सिंह को अकेले दबोचने का कारनामा करने वाले राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सोम सिंह का निधन

Mon Dec 22 , 2025
गुना। मध्यप्रदेश पुलिस में साहस और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करने वाले जांबाज अधिकारी सोम सिंह रघुवंशी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन की खबर से पूरे गुना जिले सहित पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। सोमवार को गुना के बूढ़े बालाजी स्थित श्रीराम मुक्तिधाम में […]

You May Like