सबालेंका को हराकर एंड्रीवा ने जीता इंडियन वेल्स का खिताब

कैलिफोर्निया, 17 मार्च (वार्ता) रूस की महिला वर्ग की टेनिस खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा ने बेलारूस की आर्यना सबालेंका को हराकर इंडियन वेल्स का खिताब अपने नाम कर लिया हैं।

आज यहां फाइनल में मुकाबले में एंड्रीवा ने इंडियन वेल्स दुनिया की नवंबर वन और तीन बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सबालेंका को 2-6 6-4 6-3 से हराया। यह एंड्रीवा का लगातार दूसरा डब्ल्यूटीए 1000 स्तर के टूर्नामेंट का खिताब है। एंड्रीवा 1998 में मार्टिना हिंगिस और सेरेना के बाद टूर्नामेंट के इतिहास में तीसरी सबसे कम उम्र की चैंपियन खिलाड़ी बन गई हैं।

मैच के बाद ट्रॉफी उठाते हुए एंड्रीवा ने कहा, “मैं अंत तक लड़ने के लिए, हमेशा विश्वास रखने के लिए और कभी हार न मानने के लिए खुद को धन्यवाद देना चाहूँगाी। मैंने आज खरगोश की तरह दौड़ने का प्रयास किया बस बने रहना वाकई मुश्किल था, इसलिए मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, क्योंकि मुझे लगता है कि मैंने भी इसमें अपनी भूमिका निभाई है।”

 

Next Post

ग्वालियर में योग शास्त्र संगम 22 से, स्वामी विवेकानन्द के योग दर्शन पर प्रस्तुति देंगे साधक

Mon Mar 17 , 2025
  ग्वालियर। विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी का प्रकल्प विवेकानंद नीडम ग्वालियर एवं शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार नगर में राष्ट्रीय स्तर की योग कॉन्फ्रेंस ‘योग शास्त्र संगम 2025 का आयोजन किया जा रहा है। स्वामी विवेकानन्द के योग दर्शन पर आधारित यह कॉन्फ्रेंस […]

You May Like