जबलपुर:संजीवनी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे अधिवक्ता पर हमला किए जाने के आरोप के बाद हंगामा मच गया। जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता राकेश वर्मा एक मामले की एफआईआर दर्ज कराने संजीवनी नगर थाने पहुंचे इसी दौरान दूसरा पक्ष भी पहुंंच गया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
आरोप है कि अधिवक्ता के सिर पर थाना परिसर के अंदर दूसरे पक्ष ने हथियार से वार किया है जिससे उनके सिर में चेाट आई है सूचना मिलते ही अधिवक्तगण मौके पर पहुंच गए, थाने में गहमा-गहमी का माहौल निर्मित गया, एएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि एक्सीडेंट के मामले को लेकर विवाद हुआ है मामले की जांच चल रही है जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
